चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुकाबला मिस कर सकते है। इसके पीछे संभावना है कि धोनी अपनी घुटने की इंजरी के कारण मुकाबला मिस कर सकते है। चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी नदारद रह सकते है। चेन्नई की टीम का ये सातवां मुकाबला होने वाला है।
संभावना जताई जा रही है कि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को दी जा सकती है। हालांकी अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की जगह धाकड़ ऑलराउंडर को कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह इस मुकाबले के लिए बेन स्टोक्स को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के पास कप्तानी का अनुभव है, ऐसे में टीम उनपर भरोसा जता सकती है।
विकेटकीपिंग की इन्हें मिलेगी जिम्मेदारी
कप्तानी के अलावा विकेट कीपिंग के लिए भी जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपी जाएगी। ऐसे में विकेट किपिंग के लिए डेवोन कॉनवे को जिम्मेदारी मिल सकती है। महेंद्र सिंह धोनी घुटने की इंजरी के कारण इस मैच में नहीं खेल सकते है। वहीं एक वीडियो में टीम के प्रैक्टिस सेशन में महेंद्र सिंह धोनी डेवोन कॉनवे को विकेट किपिंग के गुण सिखाते भी दिख रहे हैं, जिससे संभावना है के उन्हें धोनी की गैरमौजूदगी में इसकी जिम्मेदारी मिल सकती है।
इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आ सकते हैं धोनी
माना जा रहा है कि धोनी को टीम से पूरी तरह से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल करने की कोशिश हो सकती है। अगर टीम को जरुरत पड़ी तो मुश्किल से निकालने के लिए धोनी को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।