एमएस धोनी ने फिर से अपना लुक चेंज किया है। इसके लिए धोनी मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के यहां पहुंचे थे। जहां, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट ने धोनी की तस्वीर शेयर की। साथ ही ये भी बताया कि हेयर सेशन के दौरान धोनी ने सैलून में क्या-क्या एक्टिविटीज कीं। आलिम हकीन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सिक्रेटली धोनी हमारे सैलून पहुंचे जो कि अपने आप में एक बड़ा सरप्राइज था।
बता दें कि, आईपीएल 2024 में चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। जिसके बाद चेन्नई को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उसके बाद एमएस धोनी आईपीएल से टीम के बाहर होने के बाद अपने घर रांची पहुंचे, कुछ वक्त बिताने के बाद वह मुंबई पहुंचे थे।
आलिम हकीम ने एमएस धोनी की अपने सैलून में फोटो शेयर की है। इसमें धोनी गॉगल्स पहने हुए नए लुक में नजर आ रहे हैं। आलिम ने आगे लिखा है कि हेयर-सेशन के दौरान धोनी ने कुछ विंटेज म्यूजिक प्ले की और उसका जमकर लुत्फ उठाया। इसने हमारे दिन को और शानदार बना दिया। उन्होंने लिखा कि जिंदगी में कुछ दिन होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। इसके आगे हकीम ने लिखा कि इन तमाम चीजों के लिए आपको ढेर सारा प्यार माही सर।
आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही एमएस धोनी ने अपना हेयरस्टाइल बदला था। उस दौरान वह लंबे बालों में नजर आए थे। लंबे बालों में धोनी ने अपनी जबरदस्त धाक जमाई थी।