Breaking News

‘एमएस धोनी गरीब बच्चों को मकान और पैसा…’ बच्चे की किडनैपिंग में 8 लोगों ने किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम से झांसा देकर मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड हुआ है। दरअसल, एमएस धोनी से मकान और पैसा दिलाने का झांसा देकर एक महिला के डेढ़ साल के बच्चे को किडनैप करने और उसे सवा लाख रुपये में एक दंपत्ति को बेचने की घटना में रांची पुलिस ने 8 लोगों  को गिरफ्तार किया है। 
वहीं बेचा गया बच्चा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे की किडनैपिंग रांची के हिनू से बीते 22 अक्टूबर को की गई थी। बता दें कि, रांची के जगन्नाथपुर इलाके की रहने वाली मधु देवी अपने बच्चे के साथ हिनू में खड़ी थी, तभी वहां दो पुरुष और महिला ने आकर उसे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी गरीब बच्चों को पैसा और मकान बांट रहे हैं। 
जिसके बाद महिला उनके झांसे में आ गई और उनके साथ बाइक पर बैठकर हरमू बिजली ऑफिस के पास पहुंची। यहां आकर गिरोह ने पहले महिला को अपनी बातों में उलझाया और फिर चुपके से बच्चे लेकर फरार हो गया। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। 
वहीं टीम ने सबसे पहले इस मामले में रांची के मधुकम के रहने वाले विनय शर्मा और सिमडेगा के रहने वाला सलूजा बेगम को पकड़ा। इनसे पूछताछ हुई तो पता चला कि बच्चे को चतरा जिले के इटखोरी के एक निसंतान दंपति के हाथों बेच दिया गया है। 
इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर बच्चे की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाओं सहित 8 लोग शामिल हैं। 

Loading

Back
Messenger