Breaking News

MS Dhoni के IPL से संन्यास पर CSK सीईओ काशी विश्वानाथन ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहां

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आरसीबी के हाथों मिली हार के साथ ही खत्म हो गया है। वहीं अब फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि क्या एमएस धोनी का ये आखिरी मैच था?  क्योंकि धोनी के भविष्य को लेकर हर जगह चर्चा है। इसी कड़ी में सीएसके के सीईओ काशी विश्वानाथ ने खुलासा किया है। 
दरअसल, सीईओ काशी विश्वानाथन भी धोनी के संन्यास को लेकर अभी तक अंजान हैं। उन्होंने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि, धोनी ने उन्हें कुछ नहीं बताया है। माही अक्सर अपने निर्णय अचानक ही लेते हैं। पहले भी उन्होंने ऐसा किया है। माही ने साल 2019 में 15 अगस्त के दिन अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 
विश्वनाथन ने कहा कि, वैसे भी वो हमें ऐसी बातें नहीं बताते हैं, बस वह निर्णय ले लेते हैं। एमएस धोनी की फिटनेस भी शायद साथ नहीं दे रही है। इस आईपीएल सीजन भी वह घुटने के दर्द से परेशान रहे थे। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग समेत कई टीम सदस्यों ने भी ये स्वीकार किया था कि धोनी लगातार दर्द से जूझ रहे हैं बावजूद इसके उन्होंने पूरा सीजन खेला है। 

10 total views , 1 views today

Back
Messenger