Breaking News

फैन को ऑटोग्राफ देकर MS Dhoni ने मांगी चॉकलेट, दिल छू लेगा वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में वो यूएस ओपन देखते नजर आए थे। इस बीच धोनी के अमेरिका में होने की भनक उनके फैंस को भी हो गई। जिसके बाद फैंस ने धोनी को खोज ही लिया और उनसे ऑटोग्राफ भी लिया। माही ने भी अपने फैंस को निराश ना करते हुए उनके साथ फोटो क्लिक करवाई और साथ ही उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। 
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एमएस धोनी अपने एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में माही से मिलते हुए फैंस के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है। धोनी फैन को ऑटोग्राफ देने के बाद उनसे मजाकिया अंदाज में अपनी चॉकलेट वापस मांगते हुए भी दिखाई दिए। 
 

बता दें कि, माही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  इससे पहले भी धोनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वो अपने दोस्तों संग यूएस ओपन 2023 देखते हुए नजर आए थे। 

Loading

Back
Messenger