Breaking News

IPL 2024 नीलामी से पहले जोफ्रा आर्चर को लग सकता है झटका, मुंबई इंडियंस करेगी बाहर!

आईपीएल 2024 नीलामी में अब कुछ ही दिन शेष हैं। वहीं सभी टीमें जल्द ही अपनी रिटेंशन सूची जारी करेंगे। लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस टीम के बेहतरीन गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिलीज कर सकती है। दरअसल, आर्चर को फ्रेंचाइजी ने 2022 में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन वो उस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए और अगले सीजन में केवल 5 मैचों में हिस्सा लिया था। वो लगातार चोट से जूझ रहे हैं। 
कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस निश्चित रूप से अपनी पेस विभाग को मजबूत करने के लिए उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही होगी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को काफी चोटें आई हैं। इसलिए मुंबई इंडियंस कोई भी चुनौती नहीं लेना चाहेगी। 
आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ की आश्चर्यजनक कीमत पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। आर्चर ज्यादातर चोटिल रहते हैं जिसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने ये दांव खेला। 
जोफ्रा आर्चर की चोटों का सिलसिला और भी बढ़ गया है। पिछले सीजन में वो सिर्फ 5 ही मैच खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने महज 2  ही विकेट झटके। वर्ल्डकप 2023 में भी वो इंग्लैंड टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रहे। 
आने वाले समय में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा होने के साथ, ये माना जा रहा है कि जोफ्रा आर्चर पर कोई भी टीम दांव लगाने से बचेगी। वहीं मुंबई उन्हें इस बार रिलीज कर सकती है। 

Loading

Back
Messenger