Breaking News

MIvsGT में क्या तय है मुंबई की जीत, जानें क्या कहते हैं इस दिन के आंकड़े, खास है कारण

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 12 मई शुक्रवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है। इस मुकाबले में जीत हासिल कर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस में लगातार बने रहने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।
 
एक तरफ इस मुकाबले को जीतकर गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में एंट्री करना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। आंकड़ों के मुताबिक 12 मई का दिन मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी अहम और खास रहा है। इस दिन खेले गए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस काफी लकी साबित हुई है।
  
दरअसल 12 मई को मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज कायरन पोलार्ड का बर्थडे होता है और इस दिन खेला गया कोई मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम हारी नहीं है। गौरतलब है कि वर्तमान में भी कायरन पोलार् मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए है। वो टीम के बैटिंग कोच है और ऐसे में टीम चाहेगी की अपने बैटिंग कोच को उनके जन्मदिन पर मुकाबला जीतकर उन्हें खास तोहफा दे।
 
ऐसा रहा है 12 मई का इतिहास
बता दें कि मुंबई इंडियंस 12 मई को कई बार मैदान पर उतर चुकी है। आंकड़ों पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस ने 12 मई को कई मुकाबले खेले है। इसका पहला मुकाबला 209 में हुआ था, जब पंजाब किंग्स को टीम ने आठ विकेट से मात दी थी। इसके बाद दूसरी बार मुंबई ने 12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आज का दिन भी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि देखना ये होगा कि गुजरात टाइटंस की टीम को मुंबई मात दे पाएगी या गुजरात मुंबई का ये रिकॉर्ड तोड़ेगी।
 
मुंबई के कप्तान की खराब फॉर्म
मुंबई इंडियंस टीम का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। मगर टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछली पांच पारियां में दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मुंबई के बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में तीन प्रयास में दो बार 200 या इससे अधिक के लक्ष्य को हासिल किया। मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी चिंता रोहित की फॉर्म नहीं बल्कि टीम की गेंदबाजी है। पिछले तीन मैच में विरोधी टीमों ने सपाट विकेट और बल्लेबाजी के अनुकूल हालात का फायदा उठाते हुए मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आठ विकेट पर 214, सात विकेट पर 212 और छह विकेट पर 199 रन बनाए और गुजरात टाइटंस की नजरें भी बड़े स्कोर पर टिकी होंगी। मुंबई की टीम ने आरसीबी के खिलाफ बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गुजरात टाइटंस के पास आरसीबी के विपरीत निचले क्रम में फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव की 35 गेंद में 83 रन की पारी और नेहल वढेरा के दूसरे अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी के खिलाफ आसान जीत दर्ज की लेकिन टीम को पता है कि वे शीर्ष पर चल रहे गजरात टाइटंस के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरत सकते। सूर्यकुमार की फॉर्म में वापसी मुंबई के लिए सबसे सकारात्मक चीज है जबकि इशान किशन, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड और तिलक वर्मा ने भी टीम के लिए उपयोगी पारियां खेली हैं। यह देखना होगा कि वर्मा शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के लिए फिट होते हैं या नहीं। मैच में काफी कुछ हालांकि इस पर भी निर्भर करेगा कि मुंबई के बल्लेबाज गुजरात के अफगानिस्तान के दो स्पिनरों राशिद खान और नूर अहमद के आठ ओवरों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। 
 
ऐसा रह गुजरात का सफर
गुजरात ने 11 में से आठ मुकाबले जीते हैं और प्ले ऑफ में जगह बनाने की दहलीज पर खड़ी है। कप्तान हार्दिक पंड्या और आशीष नेहरा इस साल भी खिलाड़ियों की सफलता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में सफल रहे हैं जिससे टीम लगातार दूसरे साल खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी है। गुजरात टाइटंस ने इस साल विरोधी के मैदान पर कोई मैच नहीं गंवाया है और उसे अब तक तीनों हार अहमदाबाद के अपने घरेलू मैदान पर मिली हैं। शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा की गुजरात की सलामी जोड़ी अच्छी फॉर्म में है और बड़ा स्कोर खड़ा करने का मंच तैयार कर रही है। हार्दिक और डेविड मिलर ने भी बल्ले से प्रभावित किया है जबकि निचले क्रम में राहुल तेवतिया की मौजूदगी बल्लेबाजी को मजबूत करती है। 
 
टीम इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जेनसन, क्रिस जोर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव।
 
गुजरात टाइटन्स: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा। समय: मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 

Loading

Back
Messenger