Breaking News

IPL 2023: लय में लौटती दिख रही मुंबई, रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराया

आईपीएल 2023 के 25 में मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को 193 रन बनाने थे। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद 178 रन ही बना सकी। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 11 पर पहला झटका लगा जबकि राहुल त्रिपाठी भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि, मयंक अग्रवाल ने एक छोर को संभाले रखा। मयंक ने 41 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन बनाएष मुंबई की ओर से सधी हुई गेंदबाजी हुई।
 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल में शुरू से गुणवत्ता थी, दक्षिण अफ्रीका में आयोजन से अंतिम मुहर लगी : Shastri

मुंबई की ओर से आखरी ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने डाला। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला विकेट भी चटकाया। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने 6 अंक हासिल कर लिए हैं। 5 मुकाबलों में मुंबई की यह तीसरी जीत है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की यह तीसरी हार है। कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और तिलक वर्मा की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 192 रन बनाये। वर्मा और ग्रीन (40 गेंद में नाबाद 64 रन) के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद में 28 और ईशान किशन ने 31 गेंद में 38 रन बनाये। बीस वर्ष के वर्मा ने 17 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। बीच के ओवरों में मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी लेकिन वर्मा की पारी ने उसे अच्छा स्कोर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2023: कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना

वर्मा ने 15वें ओवर में मार्को जानसेन को लगातार दो छक्के समेत 21 रन निकाले। अगले ओवर में उन्होंने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ा जबकि अगली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाया। इस ओवर में 14 रन बने। दूसरी ओर ग्रीन को शुरूआत में जमने में समय लगा लेकिन वर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किये। दाहिने हाथ के बल्लेबाज ग्रीन ने टी नटराजन को लगातार तीन चौके लगाये और फिर स्ट्रेट ड्राइव पर छक्का जड़ा। इस ओवर में 20 रन बने। नटराजन ने 20वें ओवर में काफी रन लुटाये और उनके चार ओवर के स्पैल में 50 रन बने। मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 62 रन निकाले।

Loading

Back
Messenger