Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
टी20 वर्ल्ड कप में 2024 में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कीवी टीम पहले ही सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी है। ग्रुप सी में मौजूद इस टीम ने अब तक 3 मैच खेले और उन्हें 2 में हार झेलनी पड़ी। वहीं न्यूजीलैंड टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट से संन्यास का मन बना लिया है। युगांडा के खिलाफ जीत के बाद ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है।
बोल्ट 2011 में पदार्पण करने के बाद से न्यूजीलैंड टीम के अहम सदस्य रहे है। उन्हें टी20 विश्व कप , एकदिवसीय विश्व कप और टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने का अनुभव है। उन्होंने ने 2014 से चार टी20 विश्व कप में भाग लिया है। बोल्ट ने युगांडा पर न्यूजीलैंड की नौ विकेट की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ मैं अपनी बात करूं तो यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होगा। मुझे बस इतना ही कहना है।’’
युगांडा के खिलाफ मैच से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के सुपर आठ दौर से बाहर हो गयी थी। टीम अब ग्रुप सी में अपने आखिरी मैच में पापुआ न्यू गिनी का सामना करेगी जो टी20 विश्व कप में 34 साल के इस बायें हाथ के गेंदबाज का आखिरी मैच होगा। उन्होंने सुपर आठ से बाहर होने पर कहा, ‘‘ निश्चित रूप से हम टूर्नामेंट में ऐसी शुरुआत नहीं चाहते थे। इसे पचा पाना कठिन है। हम निराश है कि आगे नहीं बढ़ सके लेकिन जब भी आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो यह गर्व का क्षण होता है।’’
इस प्रारूप के विश्व कप में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सत्र से पहले टीम 2014 के बाद से हर बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि, देश के लिए खेलने को लेकर ड्रेसिंग रूम में बहुत गर्व का माहौल है। पिछले कई वर्षों में हमारे रिकॉर्ड बेहतरीन रहे हैं। दुर्भाग्य से बीते सप्ताह हम अच्छा नहीं खेल सके और क्वालीफिकेशन से बाहर हो गये।