Breaking News

Nikhat Zareen ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी विश्व चैम्पियन

भारत की महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने इतिहास रच दिया है। दिल्ली में आयोजित हो रही महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप को निकहत जरीन ने जीत लिया है। उन्होंने 50 किलो भारवर्ग में भारत को खिताब दिलवाया है। ये लगातार दूसरा मौका है जब निकहत विश्व चैंपियन बनी है। भारतीय टीम को ये तीसरा मेडल इस महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिला है।
 
रविवार 26 मार्च को हुए इस मुकाबले में यहां वियतनाम की एनगुएन थि ताम को 5-0 से हराकर विश्व चैम्पियन बनीं। यह निकहत जरीन का दूसरा विश्व खिताब है। बता दें कि 26 वर्षीय निकहत जरीन दो बार गोल्ड खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज है। इससे पहले निकहत ने वर्ष 2022 में भी विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप को जीता था।
 
बता दें कि पहला राउंड पूरी तरह से निकहत के कब्जे में रहा था। इस राउंड में उन्होंने विपक्षी मुक्केबाज पर पूरी तरह हावी रहते हुए राउंड अपने नाम किया था। उन्होंने पहले ही राउंड में दमदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि वियतनाम की मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में वापसी करने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही मौका मिलता निकहत ने अपने प्रदर्शन से विपक्षी मुक्केबाज को रोकने का काफी प्रयास किया मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरा राउंड वियतनाम की मुक्केबाज के खाते में गया, जिसे उन्होंने 3-2 से जीता।
 
 इसके बाद तीसरे मुकाबले में निकहत ने मुकाबले में लौटने की कोशिश की मगर यहां भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। निकहत ने कोच के मुताबिक ही खेलते हुए विपक्षी मुक्केबाज से दूरी बनाई और अपरकट और जैब लगाए। इस प्रदर्शन का आलम ये रहा कि वियतनाम की बॉक्सर का हाल जानने के लिए रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा था।
 
इसके बाद अंतिम राउंड में निकहत जरीन ने इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अंतिम राउंड को बाउट 5-0 से अपने नाम किया। इसी के साथ वो लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर विश्व चैंपियन बन गई। 

Loading

Back
Messenger