Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा लगातार चर्चा में बनी रहती है। कभी अपने खेल को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। वैसे तो सानिया मिर्जा अपने टेनिस करियर को अलविदा कह चुकी है। मगर अब को लगातार अपनी पर्सनल लाइफ के कारण फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती है।
इसी बीच एक बार फिर से सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक बार फिर से माना जा रहा है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूट गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शोएब मलिक ने कुछ ऐसा अपडेट किया है जिससे दोनों के रिश्ते के खत्म होने की चर्चा फिर से तेज हो गई है और दोनों के बीच तलाक होने को फिर हवा मिल गई है। इस अपडेट के बाद कयास लगाये जा रहे है कि दोनों खिलाड़ी अलग हो गये है।
गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की अटकलें पिछले साल से ही चल रही हैं। हालांकि इस संबंध में दोनों ही खिलाड़ियों ने कोई भी बयान अब तक नहीं दिया है। दोनों ने ना ही इस कदम की पुष्टि की है और ना ही इसे नकारा है। लंबे अर्से से दोनों के अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। बता दें कि दोनों की शादी से उनका एक बेटा इजहान भी है जिसका जन्म 2018 में हुआ था।
इस शादी के होने के बाद ही दोनों देशों के फैंस काफी खुश थे। साथ ही फैंस में भारी दिलचस्पी पैदा कर दी थी। अब उनके अलग होने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। हालांकि सानिया और शोएब तलाक की चर्चा के बाद भी पाकिस्तान में रियलिटी टीवी कार्यक्रम ‘द मिर्जा मलिक शो’ के लिए एक साथ आए थे। इस कार्यक्रम को दोनों ने साथ मिलकर ही होस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तान की मशहूर हस्तियों का साक्षात्कार लिया।
अब शुक्रवार को उनके रिश्ते की स्थिति पर फिर से चर्चा होने लगी क्योंकि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम ‘बायो’ से सानिया के बारे में संदर्भ हटा दिया। इस 41 वर्षीय हरफनमौला ने अपने इंस्टाग्राम बायो से सुपरवुमन सानिया मिर्जा के पति का संदर्भ हटा दिया, जिस पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।
उन्होंने अपने ‘बायो’ में अब लिखा है ‘ फादर ऑफ वन ट्रू ब्लेसिंग (एक बच्चे का पिता)’। इस साल मार्च में हैदराबाद में एक प्रदर्शनी मैच खेलकर पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने वाली 36 वर्षीय सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलिक की तस्वीरें भी हटा दी हैं। उनके परिवार से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि बेटा इजहान उनकी प्राथमिकता है इसलिए वह इस मुद्दे पर अभी कुछ कहना नहीं चाहते है। सूत्र ने कहा, ‘‘ सानिया और शोएब दोनों का मानना है कि यह उनकी निजी जिंदगी है इसलिए वे अलग से या संयुक्त रूप से कोई आधिकारिक बयान नहीं देना चाहते। अगर उनकी निजता का सम्मान किया जाए तो वे आभारी रहेंगे।