Breaking News

ODI World Cup 2023: इन स्थानों पर अपने मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब होगा पाकिस्तान से मुकाबला

भारत में आगामी एकदिवसीय विश्व कप के शेड्यूल में लगातार देरी हो रही है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि इसकी घोषणा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (11 जून) को संपन्न डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान की जाएगी। लेकिन विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा इस सप्ताह होने की उम्मीद है और इसको लेकर मसौदा तैयार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया नौ स्थानों पर अपने मुकाबले खेलेगी। इसके तहत टीम इंडिया 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

इसे भी पढ़ें: WTC Finals 2023: बेस्ट आफ थ्री फाइनल्स और ऐसे मैच के लिये 20-25 दिन की तैयारी चाहते हैं रोहित

भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। इस स्टेडियम की झमता 1 लाख दर्शकों से ज्यादा की है। इस बीच, रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि फाइनल भी उसी स्थान पर होगा। ड्राफ्ट संस्करण में सेमीफाइनल के लिए स्थान शामिल नहीं थे, लेकिन उनके 15 और 16 नवंबर को खेले जाने की सबसे अधिक संभावना है। भारत के कार्यक्रमों की बात करें तो धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा जबकि लखनऊ में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। भारत 11 नवंबर को बेंगलुरु में क्वालीफायर टीम के खिलाफ खेल के साथ अपने लीग मैच समाप्त करेगा।

पाकिस्तान की बात करें तो वह पांच स्थानों पर अपने मैच खेलेगा। वे हैदराबाद में क्रमश: छह और 12 अक्टूबर को दो क्वालीफाइंग टीमों के खिलाफ मैचों के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। द मेन इन ग्रीन का अभियान 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में समाप्त होगा। आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है क्योंकि विदेशों में प्रशंसक यात्रा की व्यवस्था करने के लिए बेताब हैं, यहां तक ​​कि टिकटों पर कोई अपडेट नहीं किया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: ICC की सभी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, WTC चैंपियन बनकर रचा इतिहास, 209 रन से हारा भारत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाक, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बंग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

Loading

Back
Messenger