Breaking News

ओडिशा सरकार ने हॉकी इंडिया के साथ प्रायोजन करार 2036 तक बढ़ाया

भुवनेश्वर। ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने हॉकी को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए हॉकी इंडिया के साथ अपना प्रायोजन करार 2036 तक बढ़ा दिया है। ओडिशा के लिए वर्ष 2036 विशेष महत्व रखता है, क्योंकि तब उसकी स्थापना के 100 साल पूरे हो जाएंगे। ओडिशा 1936 में स्वतंत्र राज्य बना था। 
इस साझेदारी को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, महासचिव भोला नाथ सिंह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, खेल और युवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज, मुख्य सचिव और मुख्य विकास आयुक्त प्रदीप कुमार जेना और आयुक्त-सह-सचिव आर विनील कृष्णा की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक में मूर्तरूप दिया गया। टिर्की ने बयान में कहा, ‘‘ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और खेल एवं युवा मंत्री सूर्यवंशी सूरज के साथ हमारी सार्थक बैठक हुई। 
 

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक से पहले चोटों से मुक्त रहने के लिए प्रतिबद्ध मीराबाई चानू

हमने खेलों के विकास और हमारे प्रिय खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की रणनीतियों पर चर्चा की।’’ भोलानाथ ने कहा,‘‘भारतीय हॉकी के लिए ओडिशा सरकार का समर्थन अमूल्य रहा है। हॉकी इंडिया के साथ भागीदारी 2036 तक बढ़ाने पर विचार करने का फैसला उनके खेल और युवा विकास को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Loading

Back
Messenger