Breaking News

Olympics2024: Phryge है ओलंपिक का मैसकट, जानें इसे चुने जाने के पीछे का कारण

फ्रांस की राजधानी और सिटी ऑफ लाइट्स ‘पेरिस’ में इस बार ओलंपिक खेल आयोजित होने वाले है। ओलंपिक 2024 की तैयारियों में पेरिस में काम जारी है। वहीं ओलंपिक खेलों में कुल 48 स्पर्धाएं 11 दिनों में आयोजित होंगी। इस ओलंपिक खेल का पहला गेम 1 अगस्त 2024 को पुरुष और महिला 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा का होगा। इसका समापन महिला मैराथन के साथ 11 अगस्त को होगी।

इस बार ओलंपिक 2024 के शुभंकर यानी मसकट का नाम फ्रीज़ रखा गया है। ये मसकट फ्रीज़ पारंपरिक छोटे फ्रीज़िययन कैप पर आधारित है। इसे स्वतंत्रता के प्रतीक के तौर पर चुना गया था। बात दें कि इसे फ्रांस रिपब्लिक के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। इस फ्ऱीज के जरिए पेरिस ओलंपिक का नजरिया है कि खेल जीवन को बदल सकता है। वहीं इस बार ये मसकट यानी शुभंकर खेल के जरिए क्रांति लाने का काम भी कर सकता है। बता दें कि फ्ऱीज को नीला, सफेद और लाल रंग का बनाया गया है, जो कि मुख्य रूप से फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे के रंग भी है। मसकट के बीच में ही पेरिस ओलंपिक का लोगो बनाया गया है जो कि गोल्डन रंग का है।

बता दें कि फ्रांस में होने वाले इस ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों का शुभंकर (मसकट) फ़्रीजियन कैप पर बना है। ये फ्रांस में स्वतंत्रता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। फ़्रीज़ियन कैप को हर टाउन हॉल में प्रतिष्ठित व्यक्ति मैरिएन के सिर के ऊपर देखा जा सकता है। यहां तक कि फ़्रांस में सिक्कों और टिकटों जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी ये देखने को मिल रही है। वे रोमन काल में मुक्त दासों द्वारा पहने गए स्वतंत्रता का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतीक भी हैं। बता दें कि फ़्रीजियन कैप को स्वतंत्रता कैप के तौर पर भी जाना जाता है। ये फ्रांस में गणराज्य का प्रतीक है।

ओलंपिक फ़्रीज़ और पैरालंपिक फ़्रीज़ का आदर्श वाक्य भी बेहद खास है। इसमें कहा गया है कि “अकेले हम तेजी से आगे निकलते हैं, लेकिन साथ मिलकर हम आगे बढ़ते हैं।” यह उन तरीकों का प्रतिनिधित्व करता है जिनसे शुभंकर और दुनिया के लोग, साथ-साथ काम करके एक-दूसरे को बेहतर बना सकते हैं।

Loading

Back
Messenger