Breaking News

IND vs NZ: न्यूजीलैंड टीम को समर्थन दे रहे हैं पाकिस्तानी, भारत से जीत का बताया फॉर्मूला, जानें क्या बोले पाक दिग्गज

रविवार, 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की चर्चा हर तरफ है। इस बीच पाकिस्तान के दो दिग्गज कीवी टीम के समर्थन में उतर गए हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को टिप्स देने लगे हैं। शोएब अख्तर और शोएब मलिक का कहना है कि भारत को इस मैच में न्यूजीलैंड से तगड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं पाक दिग्गजों ने भारत को चेतावनी दी है।

वहीं शोएब अख्तर और शोएब मलिक ने चर्चा की है कि न्यूजीलैंड की टीम किस तरह से भारत के खिलाफ बाजी मार सकती है। शोएब अख्तर ने  कहा कि, न्यूजीलैंड को भूल जाना चाहिए कि आप कमतर टीम हैं। आपको भूल जाना चाहिए कि आप अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सैंटनर को अपनी टीम पर भरोसा है। मैंने उनके अंदर ये देखा है। एक कप्तान के तौर पर वह खिताब जीतना चाहते हैं। अख्तर ने कहा कि गेम ऑन है। 

शोएब अख्तर ने कहा कि कीवी टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा होंगे। उन्हें रोहित शर्मा को पॉवरप्ले के अंदर आउट करना होगा। अख्तर ने कहा कि रोहित पहले 10 ओवरों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाएंगे। ऐसे में बतौर कप्तान सैंटनर की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाएगी। अख्तर ने कहा कि आपको सही वक्त पर सही चीज करनी होगी। आपको बल्लेबाजों के हमलों पर लगाम लगानी है। हालांकि, उन्होंने माना कि भारत यहां पर 70-30 से आगे है।  

Loading

Back
Messenger