विम्बलडन महिला फाइनल में पाओलिनी का सामना क्रेइसिकोवा से

लंदन। इटली की जैसमीन पाओलिनी का सामना विम्बलडन महिला एकल फाइनल में चेक गणराज्य की बारबरा क्रेइसिकोवा से होगा। सातवीं वरीयता प्राप्त पाओलिनी का यह लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम फाइनल है। उन्हें फ्रेंच ओपन फाइनल में इगा स्वियातेक ने हराया था।
वह 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद एक ही सत्र में फ्रेंच ओपन और विम्बलडन फाइनल मेंपहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं क्रेइसिकोवा ने 2021 में फ्रेंच ओपन जीता था और अगर यहां जीतती हैं तो उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम होगा। उन्होंने महिला युगल में सात ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। पिछली बार की चैम्पियन मारकेटा वोंड्रोसोवा पहले दौर में ही हार गई थी।