Breaking News

Payas और Ankur आसान जीत के साथ मुख्य ड्रॉ में

शीर्ष वरीय पायस जैन ने मंगलवार को यहां भूटान के टेंडिन शेरिंग और नेपाल के बनिया बिश्वो को सीधे गेम में हराकर ग्रुप एक में शीर्ष पर रहते हुए दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंडर-19 लड़कों के एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।
भारत के अंकुर भट्टाचार्जी ने भी ग्रुप दो में मालदीव के सुजाऊ मोहम्मद थाबिन और श्रीलंका के गेसांदु पेइरिस को 3-0 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।
ग्रुप तीन में बांग्लादेश के रिदॉय मोहुतासिन अहमद और ग्रुप चार में उनके हमवतन बावाम रामहिम लियान ने शीर्ष पर रहते हुए मुख्य ड्रॉ में जगह सुनिश्चित की।

नेपाल के बिश्वो, श्रीलंका के पेइरिस और बटागोडा गमागे तथा मालदीव के खालिद अख्यार अहमद ने भी चार ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए बुधवार से शुरू हो रहे नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में भारत की यशस्विनी घोरपड़े और सुहाना सैनी क्रमश: ग्रुप एक और दो में शीर्ष पर रहीं जबकि मालदीव की फातिमाथ धीमा अली ग्रुप तीन में शीर्ष पर रहते हुए दूसरे चरण में जगह बनाने में सफल रहीं।

Loading

Back
Messenger