Breaking News

Phil Salt ने दिखाया दम तो इस खिलाड़ी के करियर पर मंडराने लगा खतरा, विवाद से भी जुड़ चुका है नाम

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक ऐसा खिलाड़ी है जो काफी खराम फॉर्म से गुजर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पृश्वी शॉ इस पूरे सीजन में काफी खराब फॉर्म से गुजरे है, जिसके लिए उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा है। अब ये खराब फॉर्म पृथ्वी शॉ के करियर के भी आड़े आने लगा है।
 
खराब फॉर्म के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 में भी शामिल नहीं किया था। उन्हें लगातार ड्रॉप किया जा रहा है। उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने फिलिप सॉल्ट को टीम में जगह दी है, जिसके बाद फिलिप ने अपनी अहमियत को टीम के लिए साबित भी किया है। उन्होंने धमाकेदार फॉर्म में अपना खेल दिखाया है जिसके बाद माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ को लंबे समय के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस सीजन में पृथ्वी का प्लेइंग 11 में लौटना काफी मुश्किल लग रहा है।
 
आंकड़ों पर गौर करें तो इस सीजन में पृथ्वी शॉ को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन मैचों में पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 47 रन बनाए है और उनका औसत सिर्फ 7.83 का रहा है। 6 पारियों में पृथ्वी शॉ ने 12, 7, 0, 15, 0, और 13 रन ही बनाए है। इस दौरान वो दो बार डक का शिकार हुए है। इतने खराब फॉर्म के कारण माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ का करियर डूबने की कगार पर पहुंच गया है। 
 
पोटिंग ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ की लगातार खराब परफॉर्मेंस को लेकर टीम के कोच रिकी पॉन्टिंग और कप्तान डेविड वॉर्नर भी नाखुशी जाहिर कर चुके है। रिकी पॉन्टिंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 6 मैचों में मौका मिलने के बाद भी 10 से कम के औसत से रन बनाना साफ करता है कि खिलाड़ी की फॉर्म कैसी है। आईपीएल जैसेी लीग में कई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है, जिसका वो इंतजार करते है। ऐसे में आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी को टीम में शामिल कर टीम की परफॉर्मेंस में गिरावट लाने के लिए टीम के कोच और कप्तान रिस्क नहीं लेंगे। ये भी संभावना जताई जा रही है कि इस सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स रिटेन ना करे।

Loading

Back
Messenger