Breaking News

ग्लेन मैक्ग्रा के घर में निकला अजगहर, बाल-बाल बचे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज- Video

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैकग्रा के घर में 1 या 2 नहीं बल्कि 3 अजगर घुस गए। इस समय वो अपनी पत्नी के साथ घर पर थे, उन्होंने खुद इन अजगरों को पकड़कर बाहर किया। ये अजगर काफी लंबे थे। क्रिकेटर के अजगर को पकड़ते और उन्हें बाहर छोड़ने का वीडियो उनकी पत्नी ने शूट किया, मैकग्रा ने इसे शेयर किया।                               
53 वर्षीय ग्लेन मैकग्रा ने वीडियो शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दी कि उनके घर में 3 अजगर घुस आए, जिन्हें उन्होंने खुद पकड़कर जंगल में छोड़ा। इनमें से एक सांप को पकड़ते हुए उन्होंने वीडियो भी शूट कराया। जिसे इंस्टा पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर उनके घर के काफी अंदर तक पहुंचा गया था। रसोई के करीब से अजगर को पकड़कर उन्होंने इसे बाहर किया। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्लेन मैक्ग्रा मोप स्टिक को लेकर घर के अंदर घुस रहे हैं। उसके बाद उन्होंने मोप स्टिक की मदद से अजगर को बाहर निकालने की जद्दोजहद की। वह उसे बाहर की तरफ करते हैं और पूछ पकड़ लेते हैं। इस दौरान अजगर खुद को छुड़ाने के लिए बार-बार अपना फन मैकग्रा की तरफ करता है और उन्हें हानि पहुंचाने की कोशिश करता है। लेकिन मैकग्रा बेहद ही सावधानी से उस अजगर को बाहर निकालने में कामयाब हो जाते हैं। 
 
ग्लेन मैकग्रा 3 बार वर्ल्ड कप विजेता टीम में रहे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 1999, 2003 और 2007 में ओडीआई वर्ल्ड कप जीता था, मैकग्रा तीनों टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा थे। 
उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो ग्लेन मैकग्रा ने 124 टेस्ट और 250 वनडे मैच खेले हैं। इसे उन्होंने क्रमश 563 और 381 विकेट चटकाए। उन्होंने 2 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच भी खेले, जिसमें उनके नाम 5 विकेट हैं। 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Glenn McGrath (@glennmcgrath11)

Loading

Back
Messenger