Breaking News

IPL 2026 Points Table: दूसरे नंबर पर खिसकी RCB, CSK सबसे निचले पायदान पर, जानें टॉप पर कौन सी टीम काबिज?

आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू हो गया है और लीग में तीन मैच भी खेले जा चुके हैं। इन तीन मुकाबलों में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारों ने जबरदस्त खेल दिखाया है। फैंस को इन तीनों सितारों से ख्वाहिश थी कि ये पहले ही मैच में अपना जलवा दिखाएं। जिसके बाद ये खिलाड़ी उम्मीद पर खरे उतरे। इन्होंने मैच में सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि अपनी दमदार पारियों के दम पर टीम को जीत भी दिलाई। 
आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी और दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा की दमदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 127 रन पर समेट दिया। इसके बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। जिसकी बदौलत राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। सीएसके के खिलाफ 8 विकेट से मिली जीत के साथ राजस्थान ने सीजन का आगाज किया। 
आरसीबी से छिना नंबर 1 का तमंगा
सीएसके के खिलाफ मिली जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने 2 अंक हासिल करते हुए अपना खाता खोला। उसके ये 2 अंक आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बराबर ही हैं। जिन्होंने भी अपना पहला मैच जीता है। राजस्थान जीत इसलिए खा है क्योंकि उन्होंने अपने लक्ष्य को तेजी से हासिल करते हुए नेट रन रेट की रेस में बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ राजस्थान का नेट रन रेट सीधे 4.171 हो गया और उन्होंने आरसीबी को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। बेंगलुरु अब 2.907 के नेट रन रेट के साथ दूसरे और मुंबई के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। 
वहीं रॉयल्स को इस सीजन के तीसरे मैच से जितना बड़ा फायदा हुआ है, उतना ही बड़ा नुकसान चेन्नई सुपर किंग्स को हुआ है। सीएसके ने सिर्फ मैच ही नहीं गंवाया। बल्कि नेट रन रेट के मामले में भी पस्त नजर आई है। इस हार के साथ चेन्नई का नेट रन रेट सीधे -4.171 हो गया, जिसे सुधारने में उसे पूरा सीजन लग सकता है। फिलहाल चेन्नई छठे पायदान पर है। 

Loading

Back
Messenger