Breaking News

Rani Trophy: दिल्ली टीम ने यश धुल को कप्तानी से हटाया, इस खिलाड़ी को दी गई जिम्मेदारी

दिल्ली क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी के मुकाबले में पुडुचेरी से 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पुडुचेरी ने रणजी ट्रॉफी इतिहास में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली की शर्मनाक हार के बाद टीम प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया। इस दौरान कप्तान यश धुल को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा और उनकी जगह हिम्मत सिंह को नया कप्तान बनाया। 
बता दें कि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये मुकाबला खेला गया था। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 148 रन बनाए। जिसके जवाब में पुडुचेरी ने पहली पारी में 244 रन बनाए। इस तरह पुडुचेरी को पहली पारी के आधार पर 96 रन की बढ़त मिली। 
इसके अलावा सितारों से सजी दिल्ली टीम के कप्तान यश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। धुल ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 25 रन ही बनाए। वो पहली बारी में महज 2 रन बनाकर गौरव यादव के शिकार बने। दूसरी पारी में वो महज 23 रन ही बना पाए। पुडुचेरी के खिलाफ हार की गाज यश धुल पर गिरना लाजमी था। 
दिल्ली क्रिकेट टीम ने हिम्मत सिंह को नया कप्तान नियुक्त किया गया। हिम्मत सिंह का जन्म 8 नवंबर 1996 को दिल्ली में हुआ। 27 साल के हिम्मत सिंह दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बैटर और ऑफ स्पिनर हैं। हिम्मत सिंह ने दिल्ली का अंडर-16 और अंडर-19 स्तर पर प्रतिनिधित्व किया और आईपीएल में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे हैं। 

Loading

Back
Messenger