Ranji Trophy: मुंबई ने हरियाणा को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, शार्दुल ठाकुर का बेहतरीन प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी 2025 को दूसरा सेमीफाइनलिस्ट मिल गया है। दरअसल, टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल 3 में मंगलवार को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने हरिणाया को 153 रन से रौंध दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। फास्ट गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और कप्तान अजिंक्या रहाणे ने मुंबई की इस जीत के अहम भूमिका निभाई।
पहली पारी में 315 रन बनाने वाली मुंबई ने दूसरी पारी में 339 रन बनाए। हरियाणा को 354 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में हरियाणा की टीम 201 रनों पर सिमट गई। मुंबई के लिए दूसरी पारी में रॉयस्टन डायस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट बनाए। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। उन्होंने कुल 9 विकेट झटके।
मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे पहली पारी में अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए थे। उन्होंने 31 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 108 रन बनाए। इसके अलावा भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 70 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 48 रन बनाए। मुंबई ने 339 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लक्ष्य दलाल 64 और सुमित कुमार 62 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं टिका। 7 बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा नहीं छू पाए। मुंबई के लिए रॉयस्टन डायस ने 5, शार्दुल ठाकुर ने 3 और तनुष कोटियान ने 2 विकेट झटके।