Breaking News
-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर…
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव को लेकर मादीपुर में एक सार्वजनिक रैली को…
-
एक तरफ गाजा में संघर्ष विराम कि कोशिशें आकार ले रही है वहीं दूसरी तरफ…
-
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा के पक्ष…
-
ट्रंप सरकार में काश पटेल और तुलसी गैबार्ड को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ट्रंप…
-
आस्था और अध्यात्म के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश…
-
दिल्ली में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। चुनावी प्रचार अपने आखिरी चरण…
-
नई दिल्ली स्थित उद्योगपति अभिषेक वर्मा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एकनाथ…
-
किसी देश में घुसकर अपने दुश्मनों को मारने के लिए मशहूर अमेरिका एक बार फिर…
-
रणजी ट्रॉफी में तकरीबन 13 साल बाद उतरे विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे। दिल्ली…
मौजूदा समय में घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। वहीं इन दिनों ये टूर्नामेंट इसलिए भी काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी लंबे समय बाद खेल रहे हैं। वहीं एक और अहम वजह इस टूर्नामेंट के चर्चा में रहने की वो है स्टार बल्लेबाज विराट कोहली। कोहली लगभग 12 साल बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। फिलहाल, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं कोहली की इस वापसी से इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है जिस कारण पिछले 24 घंटे में रणजी ट्रॉफी को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
गूगल पर रणजी ट्रॉफी सबसे ज्याजा सर्च किया जाने वाला टॉपिक विराट कोहली की वापसी के कारण भी बना है। दिल्ली बनाम रेलवे मैच 30 जनवरी से शुरू हुआ था, जिसमें रेलवे ने पहले बैटिंग की जिसकी पहली पारी 241 रनों पर सिमट गई थी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे। विराट कोहली जब दूसरे दिन बैटिंग करने आए तो केवल 15 गेंद ही खेल पाए, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 6 रन निकले।
विराट कोहली की 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी हो रही थी, ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए थे। सुबह 5 बजे से ही मैदान में एंट्री के लिए लोग आने लगे थे और एंट्री पाने के लिए 2 किलोमीटर लंबी कतार लगी थी। याद दिला दें कि DDCA ने इस मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस को फ्री एंट्री देने का वादा किया था। लोगों को मैदान में एंट्री लेने के लिए सिर्फ आधार कार्ड वेरिफाई करवाने की जरूरत थी। इतनी भीड़ से हालात इतने खराब हुए कि मैदान के बाहर स्थिति को कंट्रोल करने मुश्किल हो गया था इस दौरान कुछ लोगों को चोट भी आई थी।