Breaking News

आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 500 विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

 भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब अश्विन पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। 
तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने भारत को परेशान किया हुआ था जिसे अश्विन तोड़ने का काम किया है। अश्विन ने जैक क्रॉली (15) को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट करा दिया। 

इसी के साथ अश्विन श्रीलंका के मुथैयार मुरलीधरन के बाद सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। 

 
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट 
800-मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
708 शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
619 अनिल कुंबले (भारत)
517 नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)
500- रविचंद्रन अश्विन (भारत)
भारतीयों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट विकेट
619-अनिल कुंबले
500- आर अश्विन
434-कपिल देव
417- हरभजन सिंह
311- इशांत शर्मा

Loading

Back
Messenger