भारत की राजधानी दिल्ली में देश के सबसे बड़े बैडमिंटन टूर्नामेंट ‘इंडिया ओपन 2023’ (India Open 2023) की शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होकर और 22 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम काम्पलेक्स में स्थित केडी जाधव इंडोर हॉल में किया जा रहा है। ‘इंडिया ओपन 2023’ में भारत, चीन और इंडोनेशिया समेत कुल 22 देशों के लगभग 242 बैडमिंटन खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इस साल पहली बार इंडिया ओपन सुपर 750 स्थिति श्रेणी में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 2008 से लेकर अब तक यह टूर्नामेंट सुपर 500 की श्रेणी में आयोजित हो रहा था।
‘इंडिया ओपन 2023’ (India Open 2023) शुरू होने में बस एक ही दिन का समय बचा है। ऐसे में चलिए आज हम आपको इसका पूरा शेड्यूल, टॉप सीड, पुरस्कार राशि और टूर्नामेंट से जुडी सभी जरुरी जानकारी दे देते हैं।
इंडिया ओपन 2023 के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे?
बैडमिंटन टूर्नामेंट भारत में आयोजित हो रहा है तो इसके मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएंगे।
इंडिया ओपन 2023 के मुकाबले घर बैठे कहा देख सकते हैं?
दर्शक केडी जाधव इंडोर हॉल जाकर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। इसके अलावा दर्शक घर बैठें टूर्नामेंट देखना चाहते हैं तो वह यूरोस्पोर्ट इंडिया के टीवी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। दर्शक BWF के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी इंडिया ओपन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।