IPL 2025: ऋषभ पंत नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, सौरव गांगुली भी नहीं आएंगे नजर

भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पंत आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करेंगे। वहीं सौरव गांगुली भी नहीं दिखेंगे।
एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, हां दिल्ली कैपिटल्स एक नए कप्तान की तलाश में है। भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल नए आईपीएल कप्तान के रूप में इस पद को संभाल सकते हैं। या फ्रेंचाइजी किसी ऐसे व्यक्ति को आईपीएल नीलामी में टारगेट कर सकती है जो कैप्टन मटेरियल हो। हालांकि, पंत प्रेंचाइजी के टॉप रिटेंशन होंगे। पंत को कप्तानी के रोल से इसलिए भी हटाया जा रहा है कि क्योंकि फ्रेंचाइजी के लीडरशिप ग्रुप को लगता है कि वह बिना कप्तानी के बिना दबाव के खेल सकते हैं।
डीसी आखिरी बार आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में पहुंची थी। दिल्ली पिछले 3 साल से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। वहीं दिल्ली ने 17 साल में सिर्फ 1 बार आईपीएल फाइनल 2020 में खेला है, उसमें उन्हें मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कैटिपल्स ने अपना एकमात्र आईपीएल फाइनल खेला था।
कार एक्सिडेंट के बाद वापसी करते हुए पंत ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम ने 7 जीत और 7 हार के साथ छठे स्थान पर अपना सीजन खत्म किया था।