Breaking News

एक बार फेल हुए रोहित शर्मा, सिर्फ 5 गेंद पर बनाए 3 रन, पिछली 14 पारियों में भी रहे फ्लॉप

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बतौर ओपनर उतरे और महज 5 गेंद में ही आउट हो गए। रोहित शर्मा काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने पिछली 14 पारियों में 9 बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया है। रोहित का फॉर्म में न होना टीम इंडिया के लिए परेशानी की बात है। 
रोहित शर्मा ने 2024 की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरजी में 2 शतक और एक अर्धशतक ठोका। इसके चलते उन्होंने 2024 में 14 मैच की 15 पारी में 25.41 के औसत से 610 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। इस सीरीज के बाद टेस्ट में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह फेल रहे। अब ऑस्ट्रेलिया में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 
रोहित ने टेस्ट करियर का 12वां शतक मार्च 2024 में धर्मशाला में जड़ा था। इसके बाद 14 पारी में महज 1 अर्धशतक ही लगाया। उन्हें फिफ्टी लगाए हुए 8 पारी हो गई हैं। शतक लगाए हुए 14 पारी हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी हालत और खराब है। एडिलेड और गाबा टेस्ट में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के बाद मेलबर्न में ओपनिंग करने वाले रोहति शर्मा 5 गेंद पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका सर्वोच्च स्कोर 10 रन है। 

Loading

Back
Messenger