Breaking News

WPL 2023 में पहले मुकाबले से पहले Mumbai Indians की महिला टीम को Rohit Sharma ने दिया खास मैसेज

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का उद्घाटन संस्करण चार मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मुकाबले से शुरू होगा। इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स दोनों ही टीमें पहले मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगी।
 
इस टूरनामेंट की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम को पुरुष मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा व अन्य खिलाड़ियों से शुभकामनाएं मिली है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टी20 के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की महिला टीम को पहले मैच से पहले शुभकामनाएं भेजी है।
 
मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो 
मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें रोहित, सूर्या, इशान किशन और अन्य सहित क्रिकेटरों को महिला खिलाड़ियों के लिए अपने दिल को छू लेने वाले संदेश साझा किए है। परिवार से बेहतर किसी का समर्थन नहीं हो सकता। सर्वश्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ के लिए शुभकामनाएं। ट्वीट के साथ ही एक वीडियो संदेश भी साझा किया गया है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। मैं उत्सुक हूं ये देखने के लिए कि ये सीजन कैसा रहने वाला है। खासतौर से मुंबई इंडियंस के लिए जिन्होंने ऑक्शन में काफी दमदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएँ। उम्मीद है इस सीजन में वो कुछ बेहद खास हासिल करने में सफल होंगे। 
 
मुंबई की गुजरात से होनी है भिड़ंत
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करती दिखेंगी जबकि गुजरात की कमान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेथ मूनी के हाथ में है। महिला प्रीमियर लीग का पहला संस्करण और इसका पहला मुकाबला बेहद खास होने वाला है। पहले मुकाबले में ही बेहद रोमांच दिखने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास ऐसी खिलाड़ी हैं जो मैच बदलने का दम रखती है। 

Loading

Back
Messenger