इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के करियर का अर्धशतक खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्धशतक जड़ा। ये पारी बेहद खास रही क्योंकि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पूरी 25 पारियों के बाद अर्धशतक जड़ा है।
इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 65 रनों की कप्तानी पारी खेली। इसी के साथ रोहित ने अपने करियर का 41वां आईपीएल अर्धशतक भी जड़ा। बता दें कि इस अर्धशतक के लगते ही रोहित शर्मा विराट कोहली और शिखर धवन के खास क्लब का हिस्सा बन गए है। रोहित शर्मा सबसे अधिक आईपीएल में कम से कम एक अर्धशतक जड़ने का कीर्तिमान रचा है। रोहित शर्मा ये कमाल 15 बार, शिखर धवन 15 बार, डेविड वॉर्नर 14 बार, सुरेश रैना 13 और महेंद्र सिंह धोनी 13 बार सीजन में कम से कम एक अर्धशतक जड़ चुके है। इस मुकाबले में दमदार खेल दिखाने के बाद रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 970 रन (सर्वाधिक रन) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है।
छक्का लगाने में भी बनाया रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने छक्का जड़ने के मामले में भी खास रिकॉर्ड बनाया है। आईपीएल के मुकाबलों में पहले ही ओवर में छक्का जड़ने वालों की सूची में रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्होंने कुल 12 बार ये कारनामा किया है। उनसे पहले ये उपलब्धि क्रिस गेल और विरेंद्र सहवाग भी रच चुके है। तीनों संयुक्त रूप से पहले ओवर में छक्का जड़ने वालों में शीर्ष पर है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला ओवर मुकेश कुमार ने डाला, जिसमें रोहित शर्मा ने कुल 14 रन बनाए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अंतिम गेंद में छह विकेट से जीत हासिल की थी।
जीत के बाद आया रोहित का बयान
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमारे लिए जीतना सबसे अहम है। हम पहले खेल से ही लगातार कड़ी मेहनत कर रहे है। हमें इस सीजन में पहली जीत मिली है। पहली जीत हमेशा बेहद खास होती है। उन्होंने खेल को लेकर कहा कि पावरप्ले के दौरान उसका उपयोग करना बेहद जरुरी ता। हमें आक्रमण करते रहना था। तिलक के साथ मिलकर भी अच्छी साझेदारी की कोशिश की।