Breaking News

Rohit Sharma ने Piyush Chawla को लताड़ा, गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच के बीच खोया आपा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आमतौर पर काफी शांत कप्तान माने जाते है। हिटमैन मुश्किल समय में भी अपना आपा नहीं खोते हैं और शांति से परिस्थिति को हैंडल करते है। मगर इसका अर्थ ये नहीं है कि रोहित को कभी गुस्सा ही नहीं आता है। इसका ताजा उदाहरण 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा फिल्डरों पर सख्ती बरतते नजर आए क्योंकि खिलाड़ियों ने काफी खराब फिल्डिंग की थी। इसी बीच रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों पर काफी गुस्सा किया। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया था। इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 152 रन बना सकी। 

इस मुकाबले में रोहित शर्मा अपने खिलाड़ियों पर जमकर बरसे। कप्तान रोहित शर्मा पीयूष चावला पर गुस्सा हुए थे। दरअसल 17वें ओवर में पीयूष चावला ने मिस फिल्ड किया था। ओवर में मेरेडिथ ने यॉर्कर डिलीवरी की थी। इस गेंद पर मनोहर ने थर्ड मैन पर शॉट खेला था। इस दौरान पीयूष चावला मैदान पर थे, मगर गेंद उनके पैरों के बीच से होकर निकल गई जिससे चौका लग गया। कप्तान रोहित शर्मा पीयूष चावला द्वारा की गई इस मिसफिल्डिंग से काफी नाराज हुए और उनपर गुस्सा भी किया। खुद पीयूष चावला भी अपनी खराब गेंदबाजी से निराश दिखे।

ऐसा रहा था मुकाबला
अभिनव मनोहर और डेविड मिलर के बीच 35 गेंद में 71 रन की साझेदारी के दम पर बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद नूर अहमद और राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को 55 रन से शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच मनोहर ने 21 गेंद में 42 रन की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए जबकि मिलर ने 22 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 46 रन बनाये। आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया ने पांच गेंद में तीन छक्के की मदद से नाबाद 20 रन का योगदान दिया। गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी 34 गेंद में 56 रन की पारी खेली। गुजरात टाइटंस ने छह विकेट पर 207 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस को नौ  विकेट पर 152 रन पर रोक दिया।

Loading

Back
Messenger