30 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। फिलहाल, रोहित लखनऊ में हैं, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मुंबई इंडियंस टीम के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका और बेटी भी उनके साथ मौजूद रहे।
वहीं रोहित की मां ने तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ये फोटो उस समय की है जब रोहित मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट सीख रहे थे। तस्वीर में वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसे रोहित खुद भी फॉलो करते हैं। पूर्णिमा शर्मा के पेज पर 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इससे पहले भी उनकी मां रोहित की युवा अवस्था की फोटो शेयर कर चुकी हैं। वह अक्सर अपनी पोती यानी समायरा के साथ भी फोटो शेयर करती हैं।