मुंबई इंडियंस के कोच पर आग बबूला हुईं रितिका सजदेह, रोहित शर्मा से जुड़ा है मामला
![](https://www.rasra.in/wp-content/uploads/2024/02/ritika-sajdeh-on-mark-boucher_large_1718_150-822x483.webp)
आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाकर हार्दिक पंड्या को नया कप्तान घोषित कर दिया। वहीं मुबई इंडियंस के कोच ने कहा है कि ये अच्छा डिसिजन है। हमें इमोशनल नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी लेकर बयानबाजी की थी। उनके बयान के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह गुस्सा हो गई और उन्होंने इस पर कॉमेंट किया।
दरअसल, मार्क बाउचर ने स्मैश स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस का ये बढ़िया फैसला है। मुझे लगता है कि अब रोहित शर्मा के भीतर से एक असली खिलाड़ी देखने को मिलेगा। एक बात जो मैंने रोहित से सीखी वह ये है कि वह एक शानदार लड़का है।
मार्क ने आगे कहा था कि, मेरा मतलब है कि वह लंबे समय से कप्तानी कर रहा है और उसने मुंबई इंडियंस के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब वह टीम इंडिया के लिए भी कप्तानी करते हैं। पिछले कुछ सीजन में उन्होंने बल्ले से शायद उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन एक कप्तान के रूप में उनका परफॉर्मेंस अब तक कमाल का रहा है।
MI के कोच का ये बयान रितिक को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने वायरल वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में लिखा कि, इसमें बहुत सारी चीजें गलत हैं। इसके बाद से ही रितिका का कमेंट काफी वायरल हो रहा है।