Breaking News

शिखर धवन की जिंदगी नहीं आसान, पत्नी ने दिया धोखा तो बेटे से हो गए दूर, बेहद जिंदादिल हैं गब्बर

टीम इंडिया के ‘गब्बर’ शिखर धवन ने अपने रिटायमेंट का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया। शिखर धवन अक्सर अपने मजाक मस्ती वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे वो मैदान हो या मैदान के बाहर वह हीरो वाली जिंदगी जीते हैं। उनके निजी जीवन में कई समस्याएं हैं, लेकिन इसका असर वो अपने चेहरे और फैंस के सामने नहीं आने देते। 
 शिखर धवन पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर थे। उन्होंने टीम के लिए आखिरी वनडे 10 दिसंबर 2022 को खेला था। जबकि आखिरी टेस्ट 2018 और आखिरी टी20 2021 में खेला था। घवन भले ही टीम से बाहर थे लेकिन उन्होंने कभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। 
बीते दो सालों में शिखर धवन की नीजी जिंदगी काफी चर्चा में रही, उनकी जिंदगी में मचे तूफान ने पूरे देश को हैरान कर दिया। शिखर धवन पत्नी आयशा से अलग हो चुके हैं, वहीं इस दौरान वह अपने बेटे जोरावर से भी अलग होना पड़ा। 
 पत्नी के साथ विवादित तलाक
फेसबुक से शुरू हुई आयशा और धवन की लवस्टोरी का अंत काफी विवादों भरा रहा। धवन ने अपनी पूर्व पत्नी पर बीसीसीआई के सदस्यों और साथी खिलाड़ियों को अपमानजनक मैसेज भेजने का आरोप भी लगाया। कोर्ट ने इन आरोपों को सही पाया था। 
धवन ने ये भी कहा था कि कोरोना के दौरान जब वो अपने पिता के साथ रहना चाहते थे तो आयशा ने उन्हें अलग रहने पर मजबूर किया। आयशा ने धवन को मजबूर किया कि वह उनकी बेटियों का भी खर्चा उठाए। कोर्ट ने माना कि आयशा ने धवन को मानसिक तौर पर परेशान किया। इसी तर्ज पर उनका तलाक फाइनल किया गया। 
इतना होने के बाद भी गब्बर ने कभी भी कोर्ट के बाहर अपनी पत्नी को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने कई बार अपने बेटे के लिए भावुक पोस्ट भी किए लेकिन पूर्व पत्नी को लेकर कुछ विवादित नहीं कहा। आईपीएल के दौरान भी चोटिल हो गए थे लेकिन टीम का हौंसला बढ़ाते रहे। अक्सर फनी रिल्स से सोशल मीडिया पर चाहे रहे। 

Loading

Back
Messenger