Breaking News

शिवा थापा, मनीष कौशिक पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी सेमीफाइनल में

छह बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा और 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक छठी पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए।
थापा (63.5 किलो) ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब के आशुतोष कुमार को हराया। विश्व चैम्पियनशिप 2005 के कांस्य पदक विजेता थापा ने 5 . 0 से जीत दर्ज की।
इसी वर्ग में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के कौशिक ने मणिपुर के रोहित एन को मात दी।
थापा और कौशिक सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे।
इस बीच रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के वरिंदर सिंह (60 किलो) ने 2018 राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन हरियाणा के गौरव सोलंकी को हराया।

अब उनका सामना उत्तर प्रदेश के सुनील चौहान से होगा।
आरएसपीबी के रोहित टोकस (67 किलो) ने अखिल भारतीय पुलिस के निश्चय को 5 . 0 से मात दी। अब वह हिमाचल प्रदेश के अभिनाश जामवाल से खेलेंगे।
दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत चुके मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) ने उत्तर प्रदेश के मनीष राठौड़ को 5 . 0 से मात दी। अब वह 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार से खेलेंगे।

Loading

Back
Messenger