आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने बीते रविवार को श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान घोषित किया है। वे आईपीएल 2025 में पंजाब की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। जब वे पहले मैच में कप्तान करेंगे तो ये भारतीय क्रिकेटर के तौर पर एक इतिहास लिखा जाएगा। वे भारत के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने दो से ज्यादा टीमों की कप्तानी की है। अभी तक सिर्फ दो ही क्रिकेटर ऐसा कर पाए हैं, लेकिन दोनों विदेशी थे। किसी भारतीय को पहली बार तीन टीमों की कप्तानी करने का मौका मिला है।
21 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होनी है। पंजाब ने 26.75करोड़ रुपये में दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खरीदा था। केकेआर को उन्होंने कप्तानी करते हुए 2024 में चैंपियंस बनाया था। ऐसे में वे इस समय आईपीएल चैंपियंस कप्तान हैं। लेकिन चैंपियंस टीम का हिस्सा नहीं हैं। बता दें कि, श्रेयस अय्यर 18 सीजन में पंजाब किंग्स के 17वें कप्तान हैं। किसी भी अन्य टीम ने इतने कप्तान नहीं बदले हैं जितने पंजाब किंग्स ने बदले हैं।
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह तीन आईपीएल टीमों की कप्तानी हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। अय्यर 2018 सीजन के मध्य से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रहे और एक सीजन उन्होंने टीम को फाइनल में भी पहुंचाया। वहीं आईपीएल 2022 से 2024 तक वे केकेआर के कप्तान रहे। वह आईपीएल इतिहास में दो टीमों के साथ आईपीएल फाइनल खेलने वाले एकमात्र कप्तान भी हैं।