Breaking News

रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे Shubman Gill, BCCI के कड़े एक्शन के बाद लिया फैसला

पहले घर में न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हार और फिर बीजीटी 2024-25 में भारत की शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई एक्शन मोड में आ गया है। बोर्ड अब खिलाड़ियों को किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। कड़ा एक्शन लेने कीतैयारी भी हो रही है और प्रदर्शन का रिव्यू किया जा रहा है। 
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी की मुंबई टीम के अभ्यास सेशन में जाकर खेलने का फैसला लिया था। बोर्ड के साथ हुई मीटिंग के बाद रोहित शर्मा ने ये फैसला किया। हालांकि, फिलहाल तय नहीं हुआ है कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं। 
रोहित शर्मा रणजी टीम के नेट सेशन में गए हैं, उसी तरह और खिलाड़ी हैं जो अब रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उपलब्ध हैं। युवा भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ था और प्रदर्शन के लिहाज से प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहा है। 
इसी कड़ी में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल भी रणजी सीजन में खेलने के लिए तैयार हैं। ये जानकारी सामने आई है। क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल ने खुद को कर्नाटक के खिलाफ पंजाब के रणजी मैच के लिए उपलब्ध बताया है। बता दें कि, मुकाबला 23 जनवरी से होगा। 
वहीं गिल ने अपना आखिरी रणजी मुकाबला साल 2022 में खेला था। उस समय उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शिरकत की थी। उस दौरान उनके बल्ले से 19 रन आए थे और पंजाब को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। 

Loading

Back
Messenger