Breaking News

CSK के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का कमाल, प्रैक्टिस में लगाया ऐसा शॉट कैमरे के हो गए दो टुकड़े

सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के बाद आईपीएल 2024 में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में आईपीएल का अपना सबसे तेज अर्धशतक ठोका था। उन्होंने महज 17 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए थे और उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से जीत दिलाई। इस पारी में सूर्या ने 4 छक्के और 5 चौके मारे थे। अब रविवार को मुंबई की टक्कर चेन्नई के खिलाफ होगी। लेकिन उससे पहले सूर्या नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। 
सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। इसमें वो नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे की तरफ एक छोटा सा कैमरा वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रखा गया था। सूर्या के शॉर्ट गेंद को बैकफुट पर जाकर बस बैट अड़ाते हैं और गेंद पीछे सीधे कैमरे पर जाकर लगती है और वो दो टुकड़े हो जाता है। 
मैदान पर यही शॉट अगर खेला जाता तो गेंद सीधा फील्डर के पास जाती। लेकिन, यहां बैठाए नुकसान हो गया है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में जिस तरह की बल्लेबाजी की, उससे मुंबई इंडियंस की उम्मीदें जग गईं होंगी और चेन्नई के खिलाफ अगर मुंबई को जीत दर्ज करनी है तो फिर उनका बल्ला चलना जरूरी है। 
मुंबई ने अबतक 5 मैच में से 2 मैच जीते हैं। और टीम फिलहाल अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। अगर चेन्नई के खिलाफ मुंबई को जीत मिलती है तो वो ऊपर आ जाएगी। 

Loading

Back
Messenger