Breaking News

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य, रोहित-कोहली की शानदार पारी

टी20 विश्व कप में भारत ने आज दूसरे मैच में नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जीत के लिए नीदरलैंड को 180 रन बनाने होंगे। भारत की शुरुआत हालांकि धीमी रही। उप कप्तान के राहुल में आज भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को पहला झटका 11 रन के स्कोर पर लगा। भारत में पहले पावर प्ले में सिर्फ 32 रन बनाए थे। हालांकि, बाद में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 39 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच ताबड़तोड़ साझेदारी की। इस दौरान भारत ने जबरदस्त गति से रन बनाए और टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। 
विराट ने 44 गेंदों का सामना करके 62 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, सूर्यकुमार यादव आज शानदार लय में दिखे। सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ पारी के दौरान सात चौके और 1 छक्के जड़ा। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। आखिरी के वर्ष में भारत की ओर से शानदार रन बनाए गए थे। यही कारण है कि भारत एक अच्छा स्कोर सेट करने में कामयाब रहा।

Loading

Back
Messenger