Breaking News

जसप्रीत बुमराह बने पिता, पत्नी संजना ने दिया बेटे को जन्म

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन दो से अब तीन हो गए हैं। दरअसल, इन दोनों के घर किलकारियों के साथ नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। इसकी जानकारी बुमराह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें कि, बुमराह एशिया कप के लिए श्रीलंका में थे। जिसके बाद उन्होंने रविवार को मुंबई के लिए उड़ान भरी। 

सोमवार को सोशल मीडिया पर बुमराह ने एक पोस्ट के जरिए अपने बेटे अंगद के जन्म की जानकारी दी। बुमराह ने एक्स पर पोस्ट किया, हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं ज्यादा भरा हुआ है। आज सुबह हमने अपने बेटे अंगद का दुनिया में स्वागत किया है। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का ये नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है उसका इंतजार नहीं कर सकते- जसप्रीत और संजना।

बता दें कि, बुमराह और संजना ने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। बुमराह अपने बेटे के जन्म के लिए भारत वापस आ गए हैं। वहीं नेपाल के खिलाफ एशिया कप का मुकाबला वो नहीं खेल पाएंगे। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 सुपर 4 मैच से पहले बुमराह की टीम में वापसी की उम्मीद की जा रही है। 

Loading

Back
Messenger