Breaking News

Team India Victory Parade Live Streaming: घर बैठे टीम इंडिया की विक्ट्री परेड का उठाना चाहते हैं लुत्फ, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करके टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है। जिसके बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा और भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं टीम इंडिया ने पीएम मोदी से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और साथ में ब्रेकफास्ट भी किया। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई। मुंबई में शाम को नरीमन पॉइंट स्थिति नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स से वानखेड़े स्टेडियम तक एक खुली छत वाली बस में सवार होकर विक्ट्री परेड में हिस्सा लेगी। 
बीते बुधवार बारबाडोस से चलने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैंस को विक्ट्री परेड में शामिल होने का आग्रह किया था। पिछली बार इस तरह की परेड 2007 में हुई थी। जब एमएस धोनी की कप्तान में टीम इंडिया पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। वहीं अगर आप भी इस विक्ट्री परेड का लुत्फ उठाना चाहते हैं और मुबंई नहीं जा सकते हैं तो आप यहां दी गई जानकारी से विक्ट्री परेड की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 
भारत की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड कब देखें?
भारत की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड गुरुवार, 4 जुलई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगी। 

भारत की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड कहां होगी?
भारत की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड मुंबई के मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में होगी। 
भारत की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वे स्टार स्पोर्ट्स चैनल और स्टार स्पोर्ट्स यूट्यूब पर क्रमश: सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और फिर शाम 5 बजे से विशेष फॉलो द ब्लूज एडिशन का प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे। 
मुंबई में भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना
शाम 5 बजे- नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड
शाम 7 बजे- धन राशि वितरण कार्यक्रम

Loading

Back
Messenger