पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 43वें जन्मदिन के मौके पर फैंस की दिवानगी देखते ही बन रही है। अपने थला के जन्मदिन के मौके पर तेलुगु फैंस ने माही का 100 फीट कट आउट बनाया है। रांची में 7 जुलाई 1981को जन्में एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया भर में है। आईपीएल के समय हर मैदान धोनी के फैंस से भरे होते हैं। पहले अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के अलावा वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी देश के नाम की। इसके बाद आईपीएल में भी धोनी का जलवा आज भी बरकरार है। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है।
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का ये 100 फीट ऊंचा कट आउट वायरल हो रहा है। दरअसल, माही के तेलुगु फैंस ने कट आउट को बनाया है। सोशल मीडिया पर ये भव्य कट आउट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
100 FEET CUT-OUT OF MS DHONI BY TELUGU FANS. 🥶
– Birthday celebration begins for Thala…!!!! pic.twitter.com/QatZw2Jb7Q
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2024
धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह भारत के लिए 350 वनडे और 98 टी20 खेले। भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी ने 38.09 की एवरेज से 4876 रन बनाए। जबकि वनडे फॉर्मेट में 87.56 की स्ट्राइक रेट और 50.58 की एवरेज से 10773 रन बनाए। साथ ही भारत के लिए टी20 मैचों में धोनी ने 126.13 की स्ट्राइक रेट और 37.6 की एवरेज से 1617 रन बनाए।