Breaking News

IPL 2025 मेगा नीलामी में ये तीन खिलाड़ी बिक सकते हैं सबसे महंगे, जानें कौन-कौन है लिस्ट में?

आईपीएल 2025 का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट का मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कई टीमों के स्टार खिलाड़ी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल 2024 से पहले हुई मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड कायम किया था। स्टार्क को केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। मेगा ऑक्शन में तीन खिलाड़ी स्टार्क का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लगातार चर्चाएं हैं कि फ्रेंचाइजी उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं करेगी। हालांकि, अब तक रोहित के रिलीज होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर रोहित शर्मा को रिलीज कर दिया जाता है और उनका नाम मेगा ऑक्शन में  आता है, तो उन्हें खरीदने की होड़ सभी फ्रेंचाइजियों में देखने को मिलेगी। हालांकि, खबरें ये भी हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स रोहित शर्मा पर 50 करोड़ तक की बोली लगा सकती है। 

2. फिल साल्ट

आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर के लिए खेलने वाले फिल सॉल्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 39.55 की औसत और 182.01 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए थे। हालांकि, अभी कोलकाता की तरफ से उन्हें रिलीज करने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।  लेकिन अगर केकेआर आईपीएल 2025 के लिए सॉल्ट को रिटेन नहीं करती है और वह मेगा ऑक्शन में आते हैं, तो संभावना है कि वह टूर्नामेंट में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं।

3. सैम कर्रन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 में 18.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इंग्लिश ऑलराउंडर ने कई मौकों पर पंजाब किंग्स की कमान भी संभाली है। ऐसे में पंजाब उन्हें रिलीज करेगी या रिटेन करेगा, इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। हां अगर, पंजाब ने उन्हें रिटने नहीं किया तो सैम कर्रन एक बार फिर महंगे बिक सकते हैं। 

Loading

Back
Messenger