U-19 Asia Cup IND vs NEP: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, राज लिंबानी ने झटके 7 विकेट

अंडर19 एशिया कप के अपने दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना नेपाल से हुआ। जहां भारत ने नेपाल को 10 विकेट से मात दे दी है। बता दें कि, इस मुकाबले में भारत ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद भारत के गेंदबाजों के सामने नेपाल के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। जिसके बाद मात्र 52 रन पर पूरी टीम ऑल-आउट हो गई। वहीं भारतीय टीम की तरफ से 7.1 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया गया। भारत की ओर से राज लिंबानी ने 7 विकेट झटके।
53 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 257 गेंद शेष रहते ये मुकाबला अपने नाम किया। अर्शिन कुलकर्णी ने 30 गेंद में 43 रन बनाए। आदर्श ने 13 गेंद में 13 रन बनाए।
इससे पहले भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया है। राज लिम्बनी की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर भारत ने नेपाल को मात्र 52 रनों पर समेट दिया। राज ने 9.1 ओवर में 13 रन खर्च कर 7 विकेट चटकाए, वहीं उनके अलावा आराध्य को दो और अर्शिन को एक विकेट मिला। हैरानी वाली बात यह रही कि नेपाल का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।