Breaking News

नए साल से पहले Vinod Kambli का डांस वीडियो वायरल, अस्पताल के कमरे में दिखे थिरकते दिखे- Video

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज हो रहा है, लेकिन इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांबली चक दे गाने पर डांस कर रहे हैं। इस दौरान कांबली काफी खुश नजर आए, जिससे उनके फैंस को रहात मिली। 
कांबली के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि सोमवार को आकृति अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि कांबली की हालत में सुधार हो रहा है। कमजोर दिखने के बावजूद कांबली अपने ठीक होने को लेकर काफी पॉजिटिव बने हुए हैं। 
52 वर्षीय कांबली ने शुरुआत में यूरिन इन्फेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें 21 दिसंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बांद में कई मेडिकल जांच में उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए। अस्पताल ले जाए जाने के तीन दिन बाद कांबली को एक प्रेरक गीत गाते हुए देखा गया। उन्होंने कठिन समय में साथ देने के लिए अपने दोस्तों और शुभचिंतकों का शुक्रिया भी जताया है। 

Loading

Back
Messenger