Breaking News

Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में रचा इतिहास, सबसे जल्दी 25000 रन ठोकने वाले खिलाड़ी बने

भारत के रन मशीन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में नया कीर्तिमान स्थापित करने के साथ ही फिर से चर्चा में आ गए है। इस टेस्ट मुकाबले में विराट कोहली ने ऐताहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 25,000 रन बानने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

नई दिल्ली में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन विराट कोहली ने ये कारनामा किया। इसी के साथ विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया। विराट कोहली ने 25 हजार रन 549 पारियों में पूरे किए जबकि सचिन को ये उपलब्धि हासिल करने में 577 पारियां खेलनी पड़ी थी। विराट कोहली 25 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय बन गए है।

आंकड़ों के मुताबिक विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 31313 गेंदों का सामना किया है और 25 हजार रन बनाने की उपलब्धि हासिल की है। सिर्फ यही नहीं विराट कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस उपलब्धि को 50+ की औसत से हासिल किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) (577 पारियां) – 34357 रन 

2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) (608 पारियां) – 28016 रन 

3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) (588 पारियां) – 27483 रन

4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) (701 पारियां)- 25957 रन

5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) (594 पारियां) – 25534 रन 

6. विराट कोहली (भारत) (549 पारियां) – 25000+ रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ हासिल की उपलब्धि
विराट कोहली ने जहां शानदार उपलब्धि हासिल की वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर दूसरा टेस्ट मैच भी अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने आक्रामक रूख अपनाया और पुजारा के साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट होने से पहले 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर आये विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर (34357 रन) के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 577 पारी में 25,000 रन पूरे किये थे। 

Loading

Back
Messenger