Breaking News

विराट कोहली ने मां सरोज के साथ किया डांस, वीडियो हो रहा है वायरल

विराट कोहली सिर्फ अपने खेल ही नहीं बल्कि मैदान पर अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं। फील्डिंग के दौरान कोहली फैंस का मनोरंजन करने के लिए थिरकते नजर आते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें कोहली अपनी मां सरोज के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का है। जब दिल्ली में रिसेप्शन हुआ था, विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में अनुष्का के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद तत्कालीन भारतीय कप्तान ने दिल्ली में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया था। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली पंजाबी गाने पर डांस कर रहे होते हैं। डांस करते-करते वह अपनी मां सरोज कोहली के पास पहुंच जाते हैं और फिर वह अपनी मां को डांस के लिए उठा लेते हैं। 
बता दें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को अब करीब 7 साल गुजर चुके हैं, मौजूदा वक्त में दोनों के दो बच्चे भी हैं, जहां बेटी का नाम वामिका तो बेटे का नाम अकाय है। 
विराट और अनुष्का 15 फरवरी  2024 को दोबारा माता पिता बने थे। इसी के बाद से ये कपल लंदन में है। रिपोर्ट्स की माने तो कोहली अब सिर्फ घरेलू सीरीज के मुकाबले खेलने के लिए लंदन से भारत आते हैं। कोहली को कई लंदन में सपॉट किया गया है, हालांकि, अभी तक कोहली और अनुष्का के लंदन में रहने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Loading

Back
Messenger