Breaking News

टी20 विश्व कप में जारी है कोहली की विराट पारी, दोनों मैचों में नहीं हुए आउट, क्रिस गेल को इस मामले में पछाड़ा

टी20 विश्व कप का रोमांच अब लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय टीम का प्रदर्शन फिलहाल अच्छा दिख रहा है। पहले मैच की बात करें तो विराट कोहली के दम पर भारत ने पाकिस्तान को हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी भारत ने न्यूजीलैंड को 56 रनों से हराया है। भारत के लिए रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली फॉर्म में लौटती दिखाई दे रहे हैं। उनका फॉर्म में लौटना ही भारत के लिए बड़ी खबर है। इस विश्व कप में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में विराट कोहली का बल्ला चला है। उनके बल्ले से चौके छक्कों की बरसात हुई है। इसके साथ ही विराट कोहली अब तक दोनों ही मुकाबले में नॉटआउट रहे हैं। 30 अक्टूबर को भारत का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है। उस मैच में भी विराट कोहली की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। 
 

बना सकते हैं यह रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। वह नीदरलैंड के खिलाफ ही उन्होंने 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। विराट कोहली इस विश्वकप में एक नया इतिहास रच सकते हैं। शानदार रिकॉर्ड बनाने के मामले में विराट कोहली सिर्फ 27 रन दूर हैं। दरअसल, विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। आज की पार्टी के साथ ही उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ दिया। क्रिस गेल ने 35 T20 पारियों में 965 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने सिर्फ 23 पारियों में ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए 989 रन बना लिए हैं। विराट कोहली से आगे सिर्फ श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं।
 

महेला जयवर्धने की बात करें तो उन्होंने एक 31 मुकाबलों में 1016 रन बनाए हैं। इसका मतलब साफ है कि विराट कोहली उनसे सिर्फ 27 रन दूर है। फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली 27 रन जल्द बना लेंगे और टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हो जाएंगे। बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वह चौथे नंबर पर रोहित ने 35 मुकाबलों में 904 रन बनाए हैं। जबकि श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान 35 मुकाबलों में 897 रनों के साथ पांचवें स्थान पर है। विराट कोहली का औसत भी T20 विश्वकप में रन बनाने के मामले में सबसे ऊपर है। विराट कोहली ने 23 मैचों में 89.90 की औसत से 889 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन है। इनका औसत 88.33 दिन का है। 

Loading

Back
Messenger