Breaking News

FIFA WorldCup से बाहर होने के बाद Cristiano Ronaldo के लिए Virat Kohli भी हुए इमोशनल, कहा- आप सबसे महान

भारत के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फीफा विश्व कप 2022 से पुर्तगाल की टीम के बाहर होने के बाद स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के समर्थन में खास बात कही है। फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल की टीम का सफर खत्म हो गया है, जिसके बाद स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो काफी हताश नजर आए। मोरक्को की टीम से हार मिलने के बाद रोनाल्डो मैदान पर ही रोते दिखे।
 
इसी बीच भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हिम्मत देते उनके साथ खड़े है। विराट ने रोनाल्डो को महान खिलाड़ी बताया है। विराट कोहली ने ट्वीटर पर ट्वीट्स करते हुए रोनाल्डो की जमकर तारीफ की है। 
 
विराट ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप ट्रॉफी या कोई खिताब जीतते हैं। प्रभाव अधिक मायने रखता है। आपको खेलते हुए देखना दुनिया भर के लोगों के लिए भगवान की तरफ से एक तोहफा है। एक ऐसे व्यक्ति के लिए एक वास्तविक आशीर्वाद जो हमेशा अपने दिल से खेलता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक है। मेरे लिए आप हमेशा महान रहेंगे।
 
क्रिस्टियानो ने बयां किया था अपना दर्द
बता दें कि विश्व कप में मोरक्को से मात खाने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतना मेरा सबसे बड़ा सपना था। मेरा सौभाग्य रहा कि मैं पुर्तगाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीतने में सफल रहा मगर विश्व कप नहीं दिला सका। इस सपने को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष किया। 16 वर्षों के करियर में विश्व कप में पांच बार खेला और कई गोल स्कोर किए। खेल की इस लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटा मगर उस सपने को भी कभी नहीं छोड़ा था। मगर दुख है कि अधूरे सपने के साथ ये समाप्त हो गया।

Loading

Back
Messenger