भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरा बार पैरेंट्स बने हैं। वामिका के बाद अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं इसकी जानकारी कपल ने मंगलवार की शाम में सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। इसके साथ ही इस कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अब इसके बाद विराट कोहली को लंदन में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
टॉप बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 20 फरवरी को अपने बेटे के बारे में सभी के साथ जानकारी शेयर की और बताया कि 15 फरवरी को वह बेबी का स्वागत कर चुके हैं।
विराट कोहली के एक फैन पेज ने उनके तस्वीर शेयर की है। विराट की तस्वीर को लंदन का बताया जा रहा है, जिसमें वह काला चश्मा और लंबा कोट पहने नजर आ रहे हैं। टोपी पहने शहर में घूमते हुए कोहली की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
Virat Kohli’s latest picture at London.#Virat pic.twitter.com/aFrP4P4oR4
— Satish Mishra🇮🇳 (@SATISHMISH78) February 20, 2024
कपल ने आधिकारिक रूप से बेटे के जन्म के स्थान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पहले ही चर्चाएं थी कि अनुष्का की डिलीवरी लंदन के किसी अस्पताल में होगी। हाल ही में विराट कोहली को शहर में देखे जाने से इन अटकलों को और हवा मिल गई है।