Breaking News

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर वसीम जाफर भी हैरान, कहा- उम्मीद नहीं थी…

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर हैरान हैं। मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। वसीम जाफर ने एक शो में बताया कि उन्हें भी ऐसे बदलाव की उम्मीद नहीं थी। 
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से करार कर पिछले महीने अपनी टीम में शामिल किया। हार्दिक की अगुवाई में गुजरात की टीम अपने शुरुआती सत्र में खिताब जीतने में सफल रही जबकि पिछले सत्र के फाइनल में उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक ने आईपीएल में मुंबई के शानदार प्रदर्शन में लंबे समय तक अपना योगदान दिया है। टाइटसं की कप्तानी संभालने से पहले वह 2015 और 2021 तक टीम के सबसे अहम सदस्य में से एक थे। 
इस दौरान वसीम जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा कि, मुझे हैरानी हुई कि मुंबई इंडियंस इतनी जल्दी रोहित शर्मा से आगे बढ़ गया। ये बहुत जल्दी हुआ। मैं थोड़ा हैरान हूं, जब उन्हें ट्रेंड किया था तो शायद उन्होंने हार्दिक से कहा था कि वह कप्तान बनने जा रहे हैं। लेकिन ये पता नहीं था कि रोहित शर्मा से बातचीत हुई या नहीं, मुझे पता नहीं। 
बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है। रोहित ने 11 सत्र में टीम की कप्तानी संभाली, जिसमें उन्होंने टीम को चैंपियन भी बनाया। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब दिलाया। 

Loading

Back
Messenger